February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीएम, पाण्डे सहित कई दिग्गजों ने दिया कांधा

देहरादून,(उद संवाददाता)। उत्तराखंड सरकार के वित्त मंत्री रहे प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर आज देहरादून ज्योलिग्रांट एअरपोर्ट पर पहुंचा जहां पार्थिव शरीर को अन्तिम दर्शन के लिए रखा गया। स्व- पंत के अन्तिम दर्शन में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत तमाम दिग्गजों ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। स्व- पंत के पार्थिव शरीर को सीएम रावत और शिक्षामंत्री अरविंद पांडे ने  भी कांधा दिया। प्रातः 9बजे दिवंगत प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर अमेरिका से विशेष विमान से नई दिल्ली पहुंचा जहां से विशेष एअर एम्बुलेंस से प्रातः 10बजे ज्योलिग्रांट हवाई अड्डे पर लाया गया। पार्थिव शरीर हवाई अड्डे के पास एसडीआरएफ भवन में दर्शन के लिए दो घंटे रखा गया जहां सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, विस अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, सांसद अजय भट्ट, तीरथ सिंह रावत, विधायक राजकुमार ठुकराल सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *