Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

निजामुददीन हत्याकांड में दो आरोपी दबोचे

गदरपुर (उद संवाददाता)। एक सप्ताह पूर्व ग्राम पत्थरकुई में दो पक्षों के मध्य हुए विवाद में बीच बचाव करने गये निजामुददीन नामक व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीट-पीट कर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। मुखबिर से मिली सूचना पर थानाध्यक्ष जसविन्दर सिंह ने पुलिस टीम के साथ सुबह 10 बजे दिनेशपुर मोड तिराहे के निकट पान के खोखे के पास खडे युनूस पुत्र वाहिद एवं फरीद पुत्र भूरा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। युनूस एवं फरीद एक सप्ताह पूर्व हुए निजामुददीन हत्याकांड में नामजद आरोपी थे जो कहीं जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। उल्लेखनीय हो कि पुलिस निजामुददीन हत्याकांड में नामजद 8 आरोपियों में से चार आरोपियों नाजिम, मोहसिन, फरमान एवं इरफान को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। युनूस एवं फरीद को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद अब कलुआ एवं भूरा नामक दो नामजद आरोपी पुलिस की पकड से बाहर चल रहे हैं। है। थानाध्यक्ष जसविन्दर सिंह ने बताया कि हत्याकांड में शामिल दो अन्य नामजद आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। जैसा कि विदित हो कि बीते शुक्रवार की रात्रि को ग्राम पत्थरकुई में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में बीच बचाव करने के लिए जाने पर एक पक्ष के लोगों द्वारा निजामुददीन को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया गया था। गंभीर रूप से घायल निजामुददीन ने उपचार के लिए हल्द्वानी ले जाये जाने के दौरान रात्रि 11 बजे दम तोड दिया था। निजामुददीन के भाई नबी अहमद की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *