Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। आज प्रातः अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मूलरूप से मुजफ्फर निवासी 43वर्षीय संजीव कुमार पुत्र ओमपाल सिंह गली नं- 3 सिंह कालोनी में अपने परिवार के साथ रहता था और सिडकुल की एक कम्पनी में काम करता था। आज प्रातः वह अपनी बाइक संख्या यूए-06ए/6140 से फैक्ट्री की ओर जा रहा था कि नारी फार्मा कम्पनी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें संजीव की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पर सिडकुल चैकी पुलिस मौके पर प हुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक का एक पुत्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *