Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बुलेरो को बचाने के प्रयास में बिस्कुट से भरा कैंटर पलटा

काशीपुर। सामने से चली आ रही एक बोलेरो को बचाने के प्रयास  में बिस्किट से लदा कैंटर देररात अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में कैंटर चालक को मामूली चोटे आई। गत रात करीब 11बजे कैंटर संख्या यूके 08सीए/2966 हल्द्वानी स्थित लखपति ट्रेडर्स से बिस्किट लेकर कनखल हरिद्वार की ओर जा रहा था। इसी दौरान बड़े गुरुद्वारे के समीप सामने से आ रही बुलेरो को बचाने के प्रयास में कैंटर चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और टैंकर  असंतुलित होकर खेत में पलट गया। हादसे में कैंटर चालक मीरापुर मंडावर बिजनौर निवासी सतीश पुत्र रामू सिंह को मामूली चोटे आई जबकि बरखरपुर गढ़ी जनपद बिजनौर निवासी खलासी गौतम सिंह पुत्र रामचंद्र बाल बाल बच गया। घटना में दर्जनों बिस्किट की पेटियां बिखर कर बर्बाद हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *