Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को पीटकर किया लहूलुहान

रूद्रपुर। आज प्रातः घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी पर प्रहार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पत्नी ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर अपना उपचार कराया। समाचार लिखे जाने तक मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गयी थी। मोहल्ला जगतपुरा निवासी पूजा गुप्ता पत्नी गोविंद ने बताया कि उसका पति सिडकुल स्थित फैक्ट्री में काम करता है। जब वह फैक्ट्री से ड्यूटी समाप्त कर घर पहुंचा तो महिला के उकसावे पर वह उससे झगड़ा करने लगा तो उसने इसका विरोध किया जिसके पश्चात पति ने उसके सिर पर भारी चीज से कई हमले कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गये। उसका कहना है कि उसके सिर में गंभीर चोटें आ गयीं। उपचार कराने वह जिला चिकित्सालय पहुंची जहां उसके सिर पर कई टांके लगे। पूजा ने बताया कि वह पुलिस से पति के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *