Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हादसे में बाईक सवार छात्र की मौत,दो घायल

देहरादून। विकासनगर कोतवाली अंतर्गत बाड़वाला में मैक्स वाहन चपेट में आने से बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो छात्र गंभीर घायल हो गए। घायलों को कालिंदी अस्पताल में भर्ती कराया। सुबह महर्षि अरविंद घोष इंटर कालेज डाकपत्थर के कक्षा 12वीं के छात्र अनुज रावत (17) पुत्र सुनील रावत मूल निवासी ग्राम पाली जौनपुर टिहरी हाल निवासी मेहूंवाला, नवीन थापा (17) पुत्र ज्ञान सिंह थापा निवासी बाड़वाला, अभिषेक उर्फ प्रियांशु (18) निवासी बाड़वाला बाइक से डाकपत्थर आ रहे थे। करीब सात बजे जैसे ही बाइक दिल्ली यमुनोत्री हाइवे पर बाड़वाला में पुल के पास पहुंची कि अचानक मैक्स वाहन से टकरा गई। इससे तीनों छात्र गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसएसआई नरोत्तम बिष्ट मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को जीवनगढ़ के कालिंदी अस्पताल पहुंचाया।  जहां पर चिकित्सकों ने अनुज रावत को मृत घोषित कर दिया। बाकी दो का उपचार किया जा रहा है। हादसे के बाद चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर भाग निकला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *