Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

राहुल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका

नई दिल्ली। राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दािखल की है। उन्होंने कहा कि राफेल मामले में गोपनीय दस्तावेज को भी बहस का हिस्सा बनाने डीएस एसी के फैसले को कांग्रेस अध्यक्ष ने गलत तरीके से पेश किया है। लेखी ने राहुल पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने चैकीदार चोर है के अपने बयान को सुप्रीम कोर्ट के बयान की तरह प्रस्तुत किया। उन्होंने राहुल पर आरोप लगाते हुए कहा कि रफाल की पुनर्विचार याचिका के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने माना है कि चैकीदार चोर है। कोर्ट सोमवार को सुनवाई को मामले की सुनवाई करेगा।  इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को रायबरेली में मीडिया से बातचीत के दौरान रफाल के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी को फिर से खुली बहस की चुनौती दी। राहुल ने कहा कि वह प्रधानमंत्री से खुली बहस के लिए तैयार हैं और जरूरत पड़े तो वह लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर जाकर भी बहस कर सकते हैं। राहुल बोले, मैं गारंटी देता हूं कि जिस दिन प्रधानमंत्री मुझसे बहस कर लेंगे, किसी से आंख नहीं मिला पाएंगे। उन्होंने कहा, मोदी ये समझा दें कि अनिल अंबानी को राफेल का ठेका कैसे दे दिया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुझसे बहस करने की चुनौती स्वीकार लेंगे, उस दिन दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।उन्होंने कहा, जिस दिन बहस हुई, उस दिन देश को पता चल जाएगा कि चैकीदार चोर है। उन्होंने कहा, भारतीय इतिहास में ऐसे कई लोग रहे हैं जो यह सोचते थे कि वे अजेय हैं और भारतके लोगों से बड़े हैं (लेकिन) भारत के लोगों से बड़ा कोई नहीं है।उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पांच साल में भारत के लोगों के लिए कुछ नहीं किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *