Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

वोटिंग में देरी होने पर काटा हंगामा

रूद्रपुर। आज प्रातः 7बजे से पोलिंग प्रारम्भ हो गयी लेकिन ऐसे कई पोलिंग बूथ नजर आये जहां वोटिंग में काफी देरी हो रही थी जिससे आक्रोशित लोगों ने वहां हंगामा काटा जिसकी जानकारी मिलने पर आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बूथ के अधिकारियों को वहां से हटाकर अन्य अधिकारियों को तैनात किया। तब जाकर मतदान प्रक्रिया में तेजी आयी। खेड़ा स्थित बूथ संख्या 88 पर आज प्रातः से ही लोग लाइनों में खड़े थे लेकिन वोटिंग बहुत धीरे हो र ही थी जिसके चलते लोगों में आक्रोश छा गया। उनका कहना था कि कई घंटे तक वह लाइन में खड़े रहे लेकिन उनका नम्बर नहीं आया। उधर धूप भी बढ़ती जा रही थी जिससे उनका गुस्सा और बढ़ गया जिससे वहां हंगामा हो गया। बाद में बूथ में तैनात अधिकारियों को हटाया गया जिससे मतदान प्रक्रिया में तेजी आयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *