Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हादसे में दो चचेरे भाईयों की मौत

रूद्रपुर। आज प्रातः बिलासपुर मार्ग पर बाइक सवार होकर फैक्ट्री जा रहे दो चचेरे भाईयों को पीछे से तीव्र गति से आते मैजिक वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। दोनों घायल भाईयों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां उपचार के दौरान कुछ ही देर में दोनाें की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर मृतकों के परिजन जिला चिकित्सालय आ पहुंचे और उनमें कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही सिडकुल चौकी पुलिसकर्मी जिला चिकित्सालय पहुंचे और उन्होंने मृतक के परिजनों से आवश्यक जानकारी ली तथा शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार ग्राज रजपुरा थाना मिलक रामपुर निवासी नारायण दास पुत्र छेदालाल अपने चाचा के पुत्र बालजीत पुत्र गुरवचन के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से कार्य के लिए सिडकुल स्थित फैक्ट्री जा रहे थे। जब वह बिलासपुर मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के समीप पहुंचे तो पीछे की ओर से तीव्र गति से आ रहे मैजिक वाहन के अज्ञात चालक ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे नारायण व बालजीत सड़क पर आ गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गयी। जानकारी मिलते ही परिजन भी जिला चिकित्सालय आ पहुंचे और उनमें कोहराम मच गया। मृतक नारायण दास चार भाईयों में सबसे बड़ा था और उसकी पत्नी व तीन बच्चे हैं जबकि मृतक बालजीत तीन भाईयों में सबसे बड़ा था और उसके दो बच्चे हैं। दोनों मृतक वर्तमान में मोहल्ला आजादनगर ट्रांजिट कैंप में किरायेदार के रूप में रहते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *