Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी युवती को रौंदा,गंभीर

रूद्रपुर। गत सायं भाई के साथ सड़क किनारे खड़ी युवती को अनियंत्रित ट्रक चालक ने टक्कर मारकर रौंद दिया जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी। मौके से फरार हो रहे ट्रक चालक को ेलोगों ने पीछा कर दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम मुडिया बाजपुर निवासी 18वर्षीय महनाज पुत्री छुटुआ गत सायं रूद्रपुर से दवा लेकर अपने भाई मुश्तयाक के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रही थी। मार्ग में तेल मिल के समीप किसी कार्य के लिए भाई बहन रूके और सड़क किनारे रूक गये। इसी दौरान रूद्रपुर की ओर से तीव्र गति से आ रहे ट्रक संख्या यूके-06सीए/8903 के चालक ने मेहनाज को टक्कर मार दी। इसी दौरान समीप खड़े उसके भाई मुश्ताक ने छलांग लगाकर अपनी जान बचायी। इस घटना में मेहनाज का पैर ट्रक के टायरों की चपेट में आकर बुरी तरह कुचला गया। शोर की आवाज सुनकर आसपास खड़े तमाम लोग आ पहुंचे। इसी बीच मौके से फरार हो रहे ट्रक का पीछा कर लोगों ने कुछ दूरी पर दबोचे लिया और चालक को  पकड़कर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को हिरासत में ले लिया। गंभीर रूप से घायल मेहनाज को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय ले ेजाया गया जहां से उसे हल्द्वानी रेफर किया गया। हालत बेहद चिंताजनक देखते हुए मेहनाज के परिजन उसे उपचार के लिए बरेली ले गये। समाचार लिखे जाने तक मामले की तहरीर नहीं दी गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *