Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पाक की ओर से फायरिंग में जवान शहीद

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में रविवार को पाकिस्तान की ओर से फायरिंग में सेना का एक जवान शहीद हरि वाकर हो गया। इस बीच, पाकिस्तान ने राजौरी के नौशहरा सेक्टर में भी फायरिंग शुरू कर दी है। सेना का जवान हरि वाकर, राजस्थान का निवासी था। वह शनिवार की रात पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा किए गए संघर्षविराम उल्लंघन में गंभीर रूप से घायल हो गए था। उसे सेना के अस्पताल में स्थानांतरित किया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पाक सेना ने शनिवार को भी पुंछ के शाहपुर केरनी सेक्टर में गोलाबारी की थी। भारतीय सेना ने भी पाक सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके बाद पाक सेना ने गोलाबारी बंद कर दी।पाकिस्तान पिछले कई दिनों से नियंत्रण रेखा पर अखनूर से राजौरी -पुंछ तक गोलाबारी कर रहा है। वीरवार व शुक्रवार को पाक गोलाबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद और तीन घायल हो गए थे। भारत ने भी जवाबी कार्रवाई कर पाकिस्तानी सेना के दो अधिकारियों समेत 12 सैनिकों को मार गिराया था। बावजूद इसके पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और शनिवार शाम को पुंछ के शाहपुर केरनी सेक्टर में फिर गोले दागने शुरू कर दिए। पाक सेना ने भारतीय चैकियों को निशाना बनाने के साथ रिहायशी क्षेत्रों पर भी गोला बारी की। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। पाक गोलाबारी से सीमांत क्षेत्रों में रहने वालों में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *