Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लोकसभा चुनाव के लिए सात ने खरीदे नामांकन

रूद्रपुर। लोकसभा चुनाव के चलते विभिन्न दलों के सात प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र खरीदे। इस दौरान सुरक्षा के चाक चैबंद इंतजाम किये गये थे। बहुजन समाज पार्टी से भगवानपुर निवासी राजेश कुमार द्विवेदी, प्रगतिशील लोकमंच पार्टी से हल्द्वानी निवासी प्रेम प्रसाद आर्या, माले से हल्द्वानी निवासी कैलाश पांडे, निर्दलीय प्रत्याशी हल्द्वानी के अनिल कुमार, रिपब्लिक पार्टी से बिंदुखत्ता नैनीताल निवासी प्रेम कुमार कोली, निर्दलीय प्रत्याशी किच्छा निवासी दिनेश फुयाल और सितारगंज से निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल वाहिद ने अपने समर्थकों सहित नामांकन पत्र खरीदे। इस दौरान एडीएम जगदीश कांडपाल और एडीएम मुक्ता मिश्रा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *