Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पुलिस और एसएसबी ने निकाला फ्लैग मार्च

खटीमा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कोतवाली पुलिस और एसएसबी ने शहर में फ्लैगमार्च निकाला जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। खटीमा में पुलिस ने चुनावी तैयारियां पूरी कर ली हैं जिसको लेकर सुरक्षा के मद्देनजर आज फ्लैगमार्च निकाला गया। एसएसबी ने कहा कि चुनाव में किसी भी तरह की अराजक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इस दौरान सीओ कमला बिष्ट , कोतवाल संजय पाठक, बाजार चैकी इंचार्ज नानकमत्ता कोतवाल नरेश पाल सहित एसएसबी के जवान और पुलिसकर्मी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *