Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

संदिग्ध हालातों में महिला ने फांसी लगाकर दी जान

सितारगंज। नगर के पंडरी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने गले में फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार की देर सायं पुलिस को सूचना मिली पंडरी में विवाहिता ने फांसी लगा ली है। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार मृतका फरजाना 47 वर्ष पत्नी सुल्तान ग्राम पंडरी में किराए के घर में रह रहे थे। उसके पति ने बताया कि वह पेशे से ड्राइवर है। जब वह शाम को घर आया तो, दरवाजा अंदर से बंद मिला। बताया कि बहुत खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई। तब उसने लोहे के सब्बल से दरवाजा तोड़ा। तो अंदर फरजाना फंदे से लटकी हुई थी। उसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वही मोहल्ले के लोगो ने बताया की दोनों पति पत्नियों ने दूसरी शादी की थी। जिसमे दोनों के पहले विवाह से भी बच्चे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *