Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

डंपर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

लालकुआं। मोटाहल्दू क्षेत्र में डंपर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि डंपर चालक मौके से फरार हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। इधर सूत्रों से जानकारी मिली है कि उक्त युवक बरेली का रहने वाला था जो यहां रहता था और साइकिल से कहीं जा रहा था कि अचानक एक डंपर की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है समाचार लिखे जाने तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी और पुलिस कार्यवाही कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *