February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नेशनल पैराबैडमिंटन चैम्पियनशिप शुरू

रूद्रपुर। डॉ- अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल थर्ड नेशनल पैराबैडमिंटन चैम्पियनशिप रूद्रपुर स्पोर्टस स्टेडियम में प्रारम्भ हो गयी जिसका आज सायं जिलाधिकारी नीरज खैरवाल शुभारम्भ करेंगे। इस चैम्पियनशिप में देश के 25 राज्यों के 250दिव्यांग खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। चैम्पियनशिप के आयोजक भूपेश दुमका और नागेंद्र शर्मा ने बताया कि थर्ड नेशनल पैरा बैडमिंटन चैम्पियन शिप 17मार्च तक आयोजित की जायेगी। इसप्रतियोेगिता में उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा सहित अन्य राज्यों के दिव्यांग खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन किया जा येगा। आज सांय डीएम रंगारंग कार्यक्रमों के साथ प्रतियोगिताओं का शुभारम्भकरेंगेे। फिलहाल प्रतियोगिता प्रारम्भ हो चुकी है जिसका तमाम खेल प्रेमी लुत्फ उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *