February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

खटीमा । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने झनकईया क्षेत्र में 31 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी खटीमा के निर्देशन में थानाध्यक्ष झनकईया ने टीम के साथ लोहिया हैड रोड सूखा पुल पर शहीद मनोज रूमाल गेट के समीप चैकिंग के दौरान मुखविर की सूचना पर मोटरसाईकिल संख्या यूपी 25डीसी 1899 को रोककर चैक किया। जिस पर बाइक सवार फराज खान पुत्र खालिद खान निवासी मो. खानपुरा मीरगंज बरेली और आमिर रजा पुत्र ताहिर हुसैन निवासी मो. अटरिया थाना सीबीबी गंज जनपद बरेली से 31 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिस पर दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वह स्मैक को फतेगंज बरेली से लाकर नेपाल बार्डर में पिथौरागढ़ के रहने वाले व्यक्ति को महंगे दाम में बेचते हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। टीम में थानाध्यक्ष सिंह फत्र्याल, कांस्टेबल मोहसिन, कैलाश चन्द्र, दीपक कुमार, दिनेश जोशी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *