February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गजराज को मण्डी अध्यक्ष का दायित्व सौंपने पर जताया हर्ष

रूद्रपुर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट को सरकार में उत्तराऽंड मंडी समिति के अध्यक्ष का दायित्व सौंपने पर गजराज बिष्ट को भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री भारत भूषण चुघ ने बधाई दी एवं माननीय मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का आभार व्यक्त किया। श्री चुघ ने कहा कि गजराज बिष्ट जमीन से जुड़े हुए नेता हैं, हमेशा उन्होंने पार्टी हित का ध्यान रऽते हुए पार्टी के प्रति समर्पण भाव से कार्य किया है और जनता से जुड़े हुए हैं, जिसका फल उन्हें मिला हैं। श्री चुघ ने बताया कि युवामोर्चा में उन्हें गजराज बिष्ट के साथ काम करने का मौका मिला जिस दौरान श्री चुघ ने उन्हें करीब से जाना, कि वह एक बहुत ही सुलझे हुए व्यक्ति हैं, जो किसानों के लिए एक वरदान के रूप में साबित होगी जिससे किसानों की उपज का सरकार द्वारा निर्धारित उचित मूल्य मंडी द्वारा ही किसानों को उनकी उपज का भुगतान किया जायेगा। जिस प्रकार मुख्यमंत्री पार्टी के निष्ठावान कार्य कर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप रहे हैं उससे पार्टी और मजबूत होगी और आने वाले लोकसभा में निश्चित रूप से अपनी विजयपताकाफहराएगी। श्री चुघ ने कहा कि गजराज बिष्ट को उत्तराऽंड मंडी समिति का अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री का यह निर्णय निश्चित ही पार्टी को भी आगामी लोक सभा चुनाव में लाभकारी साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *