Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

क्वारंटीन अवधिा पूरी कर गांव पहुंचे युवक का मिला शव

क्वारंटीन अवधिा पूरी कर गांव पहुंचे युवक का मिला शव
बागेश्वर(उत्तरांचल दर्पण सहयोगी)। गरूड़ तहसील के गागरीगोल क्षेत्र के बण्ड गांव में 14 दिन की क्वारंटीन अवधि पूरी कर घर पहुंचे युवक की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गयी। उसका शव घर के ही पास ही बरामद हुआ है। जिससे गांव में हड़कम्प मच गया है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी मिली है कि बीते दिनों बण्ड गांव के लक्ष्मण सिंह नेगी का 30 वर्षीय पुत्र जितेंद्र सिंह नेगी मुंबई से लौटा था जितेन्द्र मुम्बई के एक रिसाॅर्ट में नौकरी करता था। वहां से लौटने के बाद कसौनी में 14 दिन का क्वारंटीन की अवधि पूरी करने के बाद वह दो दिन पहले ही घर लौटा था।आज सुबह घर के बगल से जाने वाली नाली में उसका शव बरामद किया गया। जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। गांव वालों ने जितेंद्र की हत्या की आशंका जताई है। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *