February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखंड में फर्जी काॅल सेंटर का खुलासा,एसटीएफ ने दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया

अमेरिकी नागरिकों को कंप्यूटर और लेपटाॅप रिपेयरिंग के नाम पर करते थे  ठगी 
देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने अंतराष्ट्रीय फर्जी काॅल सेंटर का खुलासा कर दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। ये फर्जी काॅल सेंटर देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में संचालित हो रहा था और राज्य के साथ ही विदेशी नागरिकों से भी धोखाधड़ी का खेल चल रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार फर्जी काॅल सेंटर चलाने वाले लोगों से 1 करोड़ से ज्यादा की ठगी कर चुके हैं। ये लोग कम्प्यूटर, लेपटाॅप सिस्टम के सर्विस के नाम पर ठगी का शिकार बना लेते थे। इनको टोल  नंबर गूगल पर आसानी से मिल जाता था, उसीके जरिए लोगों को अपने जाल में फंसा कर ठगी को अंजाम देते थे। एसटीएफ टीम को पिछले कुछ समय से पटेल नगर क्षेत्र में फर्जी काॅल सेंटर के संचालन की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद एक टीम को इसका खुलासा करने की जिम्मेदारी सौंपी। देर रात एसटीएफ ने पटेलनगर थाना गुरुराम राय पीजी काॅलेज के पास एक फ्लैट में फर्जी अन्तराष्ट्रीय काल सेन्टर पर दबिश दी। मौके पर दो लोग मौजूद थे, उनको गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि वो अमेरिकी नागरिकों को कंप्यूटर और लेपटाॅप रिपेयरिंग के नाम पर पैसे लेकर ठगी करते थे। फर्जी ढंग से अमेरिकी नागरिकों से 100 से 900 डाॅलर तक एक बार में हासिल कर लेते थे। इस मामले में अमेरिक जांच एजेसिंयों के साथ ही ईडी को भी जांच के लिए रिक्वेस्ट की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *