February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मलसा गोलीकांड के मामले में दो और पकड़े
रुद्रपुर(उद संवाददाता)। बीते दिनों मलसा गिरधपुर में हुये गोलीकांड के मामले में दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभी कई आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। बता दें कि 4मई की रात ग्राम मलसा गिरधपुर में मदन दल खुराना और उनका पुत्र गगन खुराना को कुछ लोगों ने घर में घुस कर हमला कर घायल कर दिया था। बाद में हमलावरों ने दहशत के उद्देश्य से कई राउंड फायरिंग भी की थी। इस मामले में घायल के परिजनों की ओर से सात नामजद समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने नामजद आरोपियों में तीन और दो को हमलावरों को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मामले की विवेचना एसएसआई भुवन चन्द्र जोशी कर रहे है। फरार चल रहे हमलावरों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को दोपहर को नामजद आरोपियों में दो आरोपी पुलिस के हत्थे गये। कोतवाल कैलाश चन्द्र भट्ट ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद दोनो को जेल भेजा जायेगा। उन्होंने बताया कि नामजद आरोपियों में 3पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं और दो आरोपी हमलावरों को शरण देने के आरोप में जेल भेजे जा चुके है। अन्य फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *