February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हथियारबंद बदमाशों ने बाइक और नकदी लूटी

किच्छा। गतरात्रि हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक से उसकी बाइक और नकदी व अन्य सामान लूट लिया और फरार हो गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। ग्राम बांसडांडी बहेड़ी निवासी बलविंदर सिंह पुत्र रामपाल एक कम्पनी में काम करता है और कम्पनी के काम से धन का लेनदेन करता है। गतरात्रि लगभग 9-30बजे वह पुलभट्टा से बाइक संख्या यूपी-26बीवाई/9043 से घर की ओ जा रहा था कि तभी रास्ते में तीन नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने उसे घेर लिया और तमंचे की नोंक पर उसकी मोटरसाइकिल, 1500 रूपए, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और मोबाइल लूट लिया तथा धमकी देकर फरार हो गये। बलविंदर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *