Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्मैक के साथ तस्कर दबोचा

नानकमत्ता। पुलिस ने स्मैक के साथ एक तस्कर को धर दबोचा। आरोपी पूर्व में भी स्मैक तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। यही नहीं, उसके परिवार के अन्य लोग भी स्मैक तस्करी में लिप्त हैं। एसआई अकरम ने बताया कि खेमपुर निवासी गुरसेवक सिंह उर्फ बिट्टो पुत्र कश्मीर सिंह को खेमपुर मार्ग पर 10-24ग्राम स्मैक के साथ धर दबोचा। एसआई के मुताबिक पकड़ा गया बिट्टू पूर्व में भी स्मैक तस्करी में लिप्त रहा है। पुलिस टीम में कां- बलवंत सिंह, रोहित गोस्वामी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *