Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हादसे में पुत्र की मौत,पिता गंभीर

सितारगंज। बाईक रास्ते में खड़ी ट्रेक्टर-ट्राली से टकरा गई। इस हादसे में पुत्र की मौत हो गई। जबकि पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। शनिवार की रात्रि 8 बजे ग्राम बघौरी निवासी मो. हासिम अपने पिता मो. शाह को साथ लेकर सितारगंज से गांव जा रहा था कि ग्राम पैरपुरा के निकट सड़क किनारे सीमेन्ट से लदी ट्रेक्टर ट्राली अंधेरे में खड़ी थी। बाईक सवार पीछे से उस ट्राली में जा घुसा। हादसे में दोनों बाइक सवार पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहाँ डॉक्टरों ने दोनों घायलों की हालत नाजुक देखते हुये उन्हें हल्द्वानी एसटीएच रेफर कर दिया। जहाँ उपचार के दौरान बेटे ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक और टैªक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया। लोगों ने बताया कि सड़क किनारे खड़े ट्रेक्टर-ट्रॉली अंधेरे के कारण शायद बाईक सवार को नहीं दिखी होगी। तभी हादसा हुआ है। खबर लिखे जाने तक तहरीर नही दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *