February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बाइक सवार दो नशेड़ी रोडवेज बस से भिड़े

रूद्रपुर। आज दोपहर नानकमत्ता से गदरपुर जा रहे नशे में चूर बाइक सवार दो व्यक्ति यहां इंदिरा चैक पर दिल्ली से नैनीताल जा रही रोडवेज बस के पीछे से जा भिड़े। इस दुर्घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी वहीं दोनों को चोटें आ गयीं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम सिद्दा नानकमत्ता निवासी अमरीक सिंह पुत्र वीर सिंह अपने साथी अमरीक सिंह पुत्र सतवीर सिंह के साथ बिना नम्बर की बाइक पर सवार होकर गदरपुर से ग्राम गदरपुरा की ओर जा रहे थे। जब वह इंदिरा चैक पर पहुंचे तो दिल्ली से नैनीताल जा रही भवाली डिपो की बस संख्या यूके-07पीए/2870 से बाइक की पीछे से भिड़ंत हो गयी। इस दुर्घटना में बाइक सवार दोनों व्यक्ति सड़क पर आ गिरे और घायल हो गये। शोर की आवाज सुनकर बस चालक ने वाहन रोक दिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *