February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रचिंग ग्राउण्ड के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

रूद्रपुर।गदरपुर के ग्राम रतनपुरा में नगर पालिका परिषद द्वारा ट्रचिंग ग्राउण्ड बनाने के प्रयास के खिलाफ आज ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। विधायक राजकुमार ठुकराल की अगुवाई में जिलाधिकारी से मिले ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम रतनपुरा में प्रस्तावित ट्रचिंग ग्राउण्ड मानकों के विपरीत है क्योंकि ग्राम की आबादी बिल्कुल समीप है तथा पास ही नहर एवं मंदिर है। इतना ही नहीं प्रस्तावित स्थल से कुछ ही दूरी पर चिकित्सालय व धार्मिक स्थान भी मौजूद हैं जहां लोगों का आना जाना लगा रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि जनहित में ग्राम रतनपुरा में ट्रचिंग ग्राउण्ड बनाया जाना उचित नहीं है इस पर रोक लगायी जाये। जिलाधिकारी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि वह इस संदर्भ में सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता करेंगे। इस दौरान वैद्य बालेंद्र प्रकाश, कुलदीप सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रभजोत सिंह, बलवंत सिंह, अवनीत सिंह, साहब सिंह, गुरजीत सिंह, करनैल सिंह, रंजीत सिंह, मंजीत सिंह, जोगेंद्र सिंह, ईश्वर सिंह, मीना, हरप्रीत सिंह, जसपाल सिंह, मनदीप कौर, गुरबाज सिंह, सुखविंदर सिंह, गुरवचन सिंह, परविंदर कौर, रमनप्रीत कौर व हरपाल सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *