August 23, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अज्ञात वाहन की टक्कर से बालक की मौत,युवक घायल

रूद्रपुर। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक किशोर की मौत हो गयी। जबकि स्कूटी चला रहा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भज दिया। जानकारी के अनुसार रम्पुरा निवासी 13वर्षीय मनोज साइकिल रिपेयरिंग का काम सीखता था। रम्पुरा का ही रहने वाला 23वर्षीय नितिन इंदिरा चैक पर फल का ठेला लगाता है। आज दोपहर नितिन अपनी स्कूटी पर कहीं जा रहा था कि तभी मनोज भी उसकी स्कूटी पर बैठ गया और साथ चलने की जिद करने लगा जिस पर नितिन उसे स्कूटी पर बैठाकर चला गया। जैसे ही दोनों स्कूटी से खेड़ा के पुल के पास पहुंचे तभी एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे दोनों लहूलुहान होकर गिर गये। दोनों को घायलावस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया जबकि नितिन का उपचार किया जा रहा है। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *