February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत

काशीपुर। अनियंत्रित वाहन से कुचलकर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद आज उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया गया। घटना को लेकर मृतक परिजनों में शोक है। जानकारी के अनुसार कृपाचार्य पुर बगीची जसपुर निवासी कर्मवीर सिंह 21 वर्ष पुत्र सुऽदेव सिंह का यहां काशीपुर में भी अपना मकान है। गत शनिवार की रात वह बाइक पर सवार होकर काशीपुर की ओर आ रहा था इसी दौरान मार्ग में शिवराजपुर पट्टðी के पास अज्ञात वाहन के चालक ने तेजी व लापरवाही से बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गयीा। मृतक दो भाई एक बहन है। ऽबर लिऽे जाने तक मामले की तहरीर स्थानीय पुलिस को नहीं दी जा सकी है। अचानक घटी घटना को लेकर मृतक के परिवार में शोक की लहर है।
संदिग्ध हालतों में रिटायर्ड फौजी की मौत
काशीपुर। संदिग्ध हालत में एक रिटायर्ड फौजी की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल निवासी पूरन (58 वर्ष) पुत्र पाल सिंह का यहां गढ़वाल सभा में अपना मकान है । सेवानिवृत्त फौजी इस मकान में अकेला रहता है। उसका परिवार दिल्ली में रहता है। बताया गया कि आज सुबह आस पड़ोस के लोगों को रिटायर्ड फौजी के घर से भीषण दुर्गंध आई तो उन्हें अनहोनी का अंदेशा हुआ। पुलिस को सूचना देने पर पुलिस ने जब मकान के अंदर देऽा तो फौजी कमरे में मृत पड़ा पाया गया। प्रथम दृष्टया पुलिस का अनुमान है कि उसकी मौत लगभग सप्ताह भर पूर्व हुई होगी लेकिन अकेला रहने के कारण इसकी भनक किसी को नहीं लग सकी। सुबह रिश्तेदारों को जैसे ही घटना का पता चला मौके पर मजमा लग गया। मृतक की 3 पुत्रियां है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद आज मृतक के शव को परिजनों के हवाले कर दिया। ऽबर लिऽे जाने तक मृत्यु के सही कारणों का पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *