February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रुद्रपुर। गत देर सायं गदरपुर थाना क्षेत्रंतर्गत ग्राम डोंगपुरी में अज्ञात कारणों के चलते युवती ने विषपान कर लिया जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम डोंगपुरी गदरपुर निवासी बातून साह की लड़की ने गत देर सायं अज्ञात कारणों के चलते घर में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ते देख परिजनों में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां आज प्रातः चिकित्सकों ने उसके स्वास्थ्य में सुधार बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *