February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नानकमत्ता। भालू के हमले से किसान गंभीर रूप से घायल होा गया। आनन-फानन में घायल किसान को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहाँ, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार ग्राम बिचवा निवासी बलवंत सिंह पुत्र बलवीर सिह वन क्षेत्र हसपुर के जंगल में लकड़ी लेने गया। पेड़ के पीछे छिपे भालू ने बलवंत सिंह पर हमला कर दिया। चीऽ पुकार मच गयी। समीप ही मवेशी चरा रहे ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद किसान की जान बचाई। गंभीर हालत के चलते बलवंत सिंह को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर को देऽते हुए चिकित्सक ने उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया। भालू के हमले की सूचना पर गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बलवंत गरीब परिवार से है मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *