February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देहरादून के जिला जज आलोक वर्मा बनेंगे हाई कोर्ट के न्यायाधीश

नैनीताल। उत्तराखंड के पूर्व प्रमुख सचिव व विधि परामर्शी व देहरादून के जिला जज आलोक कुमार वर्मा उत्तराखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश बनेंगे। सुप्रीम कोर्ट की कोलेजियम ने उनके हाई कोर्ट के न्यायाधीश बनाने की सिफारिश भेज दी है। अब राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद विधि एवं न्याय मंत्रलय द्वारा उनकी नियुत्तिफ की अधिसूचना जारी की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई, जस्टिस एसए बोबड़े व जस्टिस एनवी रमन्ना के कोलेजियम ने उच्च न्यायिक सेवा के आलोक वर्मा को हाई कोर्ट का न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है। प्रमुख सचिव न्याय आलोक चमोली व ऊधमसिंह नगर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पिथौरागढ़ में सिविल जज, चम्पावत व हरिद्वार में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रह चुके हैं। वह मूल रूप से बनारस के निवासी हैं। वर्तमान में हाई कोर्ट के न्यायाधीशों में मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन के अलावा जस्टिस सुधांशु धूलिया, जस्टिस आलोक सिंह, जस्टिस लोकपाल सिंह, जस्टिस मनोज कुमार तिवारी, जस्टिस शरद कुमार शर्मा, जस्टिस एनएस धानिक, जस्टिस रमेश खुल्बे, जस्टिस रवींद्र मैठाणी हैं। हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश समेत न्यायाधीशों के 11 पद हैं। प्रमुख सचिव न्याय के शपथ लेने के बाद अधिवत्तफा कोटे का एक पद रित्तफ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *