Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गैस रिफलिंग करते एक दबोचा

हल्द्वानी। एसएसपी सुनील मीणा के आदेश पर घरेलू गैस की अवैध काला बाजारी के खिलाफ चलाए गए अभियान में थाना वनभूलपुरा व खाद्य पूर्ति हल्द्वानी की संयुक्त टीम ने अभियुक्त कल्लू साहू पुत्र शिवशंकर साहू निवासी इंद्रानगर वार्ड नं- 21 थाना वनभूलपुरा हल्द्वानी जिला नैनीताल को मय चार घरेलू सिलेंडर, 3 छोटे सिलेंडर, 2 इलेक्ट्रानिक कांटे, 1 फुट पंप, 1 रेगुलेटर मय पाइप व नोजल के गिरफ्तार कर थाना हाजा पर अभियुक्त के खिलाफ धारा 3ध्7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। टीम में थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत, उप निरीक्षक कृपाल सिंह, राहुल सिंह डांगी, पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल, कांस्टेबल हरिकृष्ण मिश्रा थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *