Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

निर्माणाधीन भवन से गिरकर मजदूर गंभीर

रूद्रपुर। आज प्रातः प्रीत विहार कालोनी में भवन निर्माण के दौरान अचानक गिर जाने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद मजदूर की हालत चिंताजनक देख चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला शिवनगर निवासीकाशीनाथ पुत्र हरिपद मोहल्ला प्रीत विहार कालोनी में भवन निर्माण कर रहा था। इसी दौरान असंतुलित होकर नीचे आ गिरा जिससे उसके सिर व शरीर के अन्य अंगों पर चोटैं आ गयीं। साथी कर्मियों द्वारा उसे तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि काशी के सिर पर गुम चोट होने के कारण उसकी स्थिति चिंताजनक है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल श्रमिक को रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *