Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रुद्रपुर,2 जनवरी। कल्याणी नदी के पुल के नीचे मिला अज्ञात का शव पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पायी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार आज प्रातः कल्याणी नदी के पुल के नीचे एक अज्ञात युवक का शव पाया गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक की आयु करीब 40वर्ष के आसपास थी। समीप ही आग जल रही थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पायी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *