August 23, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी

काशीपुर। खेत में युवक की लाश पड़े होने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मौके पर क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ठाकुर व थानाध्यक्ष कुंडा मोहन चंद्र पांडे फोर्स लेकर पहुंचे और मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक नशे का आदी था। जानकारी के मुताबिक ग्राम बावरखेड़ा एवं कुदायियो वाला के बीच पानी से भरे धान के खेत में सुबह ग्रामीणों ने एक युवक की लावारिस लाश पड़ी देखी। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची। उसकी शिनाख्त ग्राम इस्लाम नगर कुंडा निवासी आरिफ 34 वर्ष पुत्र रशीद के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक मृतक नशे का आदी था। लाश के पास से पुलिस को शराब की बोतल भी मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *