Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सत्यापन न कराने पर भवन स्वामियो का चालान

काशीपुर। महिला उपनिरीक्षक भावना पवार ने पुलिस टीम के साथ आज टांडा उज्जैन क्षेत्र में किराये दारी की जिंदगी बसर कर रहे परिवारों का सत्यापन किया। इस दौरान किराएदारों की संपूर्ण जानकारी समय पर ना देने के आरोप में पुलिस ने दो भवन स्वामियों के कोर्ट का चालान कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाए हुए हैं। कोतवाल चंचल शर्मा ने कहा कि सत्यापन अभियान कार्यक्रम आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कोठी बंगलो में काम करने वाली नौकरानीओं के अलावा दुकानों में फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिक तथा मोहल्लों में फेरी कर सामान बेचने वालों का भी सत्यापन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *