Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नए विद्युत पोल लगाने को किया चिन्हीकरण

काशीपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 74 समेत रामनगर रोड पर रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण का काय जारी है। इसी कड़ी में आज एनएच के अधिकारियों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ स्टेशन रोड पर डिवाइडर पर लगे पुराने विद्युत पोलों को हटाने के साथ ही ही नए विद्युत पोलों को लगाने के लिए चिन्हीकरण की कार्यवाही की। इस दौरान एनएच के अधिशासी अभियंता पीसी जोशी, सहायक अभियंता भुवन चंद्र , सुमित वर्मा, पंकज तथा कमर आलम के अलावा विद्युत विभाग के एसडीओ और जेरी भी मौजूद थे। एनएच के अधिकारियों ने बताया कि आर ओबी निर्माण को लेकर कुल लगभग 140 विद्युत पोलों को अलग-अलग स्थानों पर लगाया जाना है जिनमें से लगभग 7 9 विद्युत पोल लगाए जा चुके हैं बाकी पदों को लगाए जाने की प्रक्रिया में चिन्हीकरण किया जा रहा है। बताया गया कि रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण में डिवाइडर पर लगाए विद्युत पुल बाधक बन गए हैं जिन्हें अविलंब हटाने की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *