February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

होटल रेडिसन प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग

रुद्रपुर। होटल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग को लेकर ब्राह्मण महासभा ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। एडीएम को दिए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि 25 नवम्बर को रेडिसन ब्लू होटल में योगेश शर्मा का पुत्र होटल की दूसरी मंजिल से गिर गया था जिसका इलाज मेदांता अस्पताल गुड़गांव में चल रहा है लेकिन एक माह बीतने के बाद भी होटल प्रबंधन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी। उन्होंने कहा कि कार्रवाई न होने तक होटल में होने वाले आयोजनों पर रोक लगायी जाये। ज्ञापन देने वालों में बीडी भट्ट, मदन मोहन बिष्ट, इन्द्रेश मिश्रा, रविन्द्र शर्मा, हरीश भट्ट, एसएन तिवारी, सुनील शर्मा, मयंक तिवारी, प्रवेश शर्मा, संदीप मिश्रा, आदित्य चौबे, राहुल तिवारी आदि लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *