Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांग्रेस सरकार आयी तो कृषि ऋण होगा माफःयादव

रूद्रपुर। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव ने कहा कि यदि इस बार केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो कृषि ऋण माफ किया जायेगा। यह सरकार की प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि पांच करोड़ परिवारों को 72हजार रूपए देने का सरकार ने वादा किया है। श्री यादव यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब परिवार और किसान आत्महत्या कर रहे हैं। 3लाख 17हजार करोड़ रूपए उद्योगपति लेकर भाग गयेे लेकिन सरकार ने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस की सरकार बनने पर उद्योगपतियों से  पैसा वापस लिया जायेगा और उन्हें जेल भेजा जायेगा। केंद्र सरकार ने लोगों को ठगने का काम किया है। पीएम मोदी ने 15-15लाख रूपए देने का वादा किया था लेकिन पूरा नहीं किया। 2करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा भी झूठा साबित हुआ। नोंटबंदी से लोगों ंका रोजगार छिन गया। किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं दिया गया जिसका जबाब देश की जनता देगी। इस दौरान सुमित हृदयेश, सौरभ बेहड़, पिंकी मृदुल, सुशील गाबा, किशोर कुमार, अंकुर वर्मा, जितेंद्र शर्मा, सोनू हसन, विजय मनराल, वरूण कुमार, मनीष गोस्वमी, जावेद अख्तर, नईम  प्रधान, रिजवान विक्की, नरेंद्र, निशांत शाही, संजीव बाबा, बब्बू सैनी, चंचल सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *