August 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जनता चाहती है मोदी फिर बनें पीएमःभट्ट

रूद्रपुर। नैनीताल संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी अजय भट्टð ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन के साथ आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दािखल किया। नामांकन से पहले गल्ला मंडी से निकाले गये रोड शो में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ ही समर्थकों का जनसैलाब उमड़घ। जुलूस में युवाओ,ं महिलाओ, बुजुर्गों के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए भाजपा की जीत का मार्ग प्रशस्त किया। इससे पूर्व गल्ला मंडी में आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पार्टी के लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी अजय भट्टð ने कहा कि कार्यकर्ताओं का जो जोश नजर आ रहा है उससे उनकी जीत रिकार्ड मतों से होना तय है। उन्होंने कहा कि देश की जनता एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है क्योंकि श्री मोदी ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में जहां सम्पूर्ण विश्व में देश का सम्मान बढ़ाया है वहीं देश को विकास की ओर तेजी से अग्रसर भी किया। पीएम मोदी की कार्यक्षमता को देश की जनता अच्छी तरह समझती है। वह वह ईमानदार चैकीदार के रूप में देश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे है। जनता कांग्रेस के बहकावे में आने वाली नहीं। श्री भट्टð ने कहा कि पाकिस्तान को पहली बार उसकी भाषा में जवाब दिया गया है। कांग्रेस सरकारों के रहते पाकिस्तान के खिलाफ इतनी बड़ी कार्रवाई कभी नहीं हुयी जबकि मोदी सरकार में सेना को आतंकवादियों से निपटने के लिए खुली छूट दी जिसका परिणाम रहा कि हमारे जांबाज सैनिकों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों पर वार किया। मोदी सरकार ने न सिर्फ आतंकवाद पर करारी चोट की है बल्कि आम जनता से लेकर गरीब, किसान, सैनिकों के हित में कई उल्लेखनीय कार्य किये हैं। नोटबंदी, जीएसटी जैसे बड़े और ऐतिहासिक निर्णयों के सार्थक कदम सामने आ रहे हैं। अपने सम्बोधन में विधायक राजकुमार ठुकराल ंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने पत्थरचट्टा की भूमि बेचने का प्रयास किया था जिसको लेकर उन्होंने तीन दिन तक विधानसभा में हंगामा किया था तब जाकर यह भूमि बच पायी थी। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रमुख चुनावी मुद्दा विकास रहेगा। क्योंकि भाजपा विकास की पक्षधर है। उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले करोड़ों युवाओं को भाजपा सरकार बनने के बाद पेंशन दी जायेगी। उन्होंने कहा कि जनता जो कार्य कहेगी वह प्राथमिकता से किये जायेंगे। सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किये गये कार्य जनता तक पहुंचाये जायेंगे। नैनीताल लोकसभा क्षेत्र में जो विकास कार्य कराये गये हैं उसका लेखाजोखा जनता के बीच रखा जायेगा और भाजपा उत्तराखंड की पांचों सीटों पर जीत हासिल करेगी। किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत पिछले विधानसभा चुनाव में किच्छा विधानसभा क्षेत्र से हार गये थे। ऐसे में वह लोकसभा चुनाव नहीं जीत सकते। केंद्र सरकार विकास की सोच रखती है जिसका लाभ आम जनमानस को मिलेगा। काबीना मंत्री यशपाल आर्या ने कहा कि देश का हित भ्ज्ञाजपा शासन में ही सुरक्षित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का लोहा आज विश्व के कई बड़े नेता मान चुके हैं और वह स्वयं मोदी की नीतियों को अपने देश में लागू कर रहे हैं। सभा को प्रेम सिंह राणा, रामसिंह कैड़ा, पुष्कर सिंह धामी, सौरभ बहुगुणा, हरभजन सिंह चीमा सहित मजहर नईम नबाब, नैनीताल भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, उधमसिंहनगर जिलाध्यक्ष शिव कुमार, हल्द्वानी मेयर महेंद्र रौतेला, रूद्रपुर के रामपाल सिंह, काशीपुर की उषा चैधरी, वन विकास निगम अध्यक्ष सुरेश परिहार, विवेक सक्सेना, अतुल पांडे सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया। इसके पश्चात ढोल नगाड़ों के बीच पार्टी के झंडों के साथ जुलूस प्रारम्भ हुआ जो गल्ला मंडी रोड, मुख्य बाजार, काशीपुर बाईपास रोड, डीडी चैक, नैनीताल मार्ग होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा जहां प्रत्याशी अजय भट्ट ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जुलूस में राम मल्होत्र, वंशीधर भगत, नवीन दुम्का, शैलेन्द्र मोहन सिंघल, अनिल चैहान, दिनेश आर्य, ममता पलडिया, राजू भण्डारी, आशीष गुप्ता, डा. अनिल कपूर डब्बू, सुरेश तिवारी, तरूण बंसल, मंडी अध्यक्ष गजराज बिष्ट, राजकुमारी गिरी, गिरीश तिवारी, उपेंद्र चैधरी, उत्तम दत्ता, ईश्वरी राठौर, सुरेश कोली, कमलेंद्र सेमवाल, चन्द्रसेन कोली, ललित मिगलानी, वेद ठुकराल, विंदेश गुप्ता, बृजेश खोलिया, भारत भूषण चुघ,किरन विर्क, प्रेमपाल गंगवार, राकेश सिंह, तरूण दत्ता, गिरीश तिवारी, हरीश पंत, देवी दयाल उपाध्याय, राकेश सिंह, उमेश शर्मा, खीम सिंह दानू, कमल जोशी, राजेन्द्र सिधर, प्रदीप जनौटी, गोपाल बोरा, हरिमोहन अरोरा, प्रकाश हर्बोला, अमित नारंग, चंदन सिंह बिष्ट, राकेश नैनवाल,फरजाना बेगम, तरूण चुघ, जगदीश जोशी, अरूणा सिंह, शिव कुमार गंगवार, विधान राय, बबलू सागर, सुशील यादव, रीना जग्गा, सुशील चैहान, सुभाष गुम्बर, मनोज शर्मा, राधेश्याम मिश्रा, हरलोक सिंह, मनमोहन सिंह, चन्द्र प्रकाश, ललित राठौर, ध्रुव वार्ष्णेय, धीरेन्द्र मिश्रा, राजेश ग्रोवर, अजय नारायण, बिट्टू शर्मा,विजय मण्डल, रतन दास, गोपाल मंडल, गिरीश चतुर्वेदी, राधेश शर्मा, दीपक गुम्बर, दीपक सागर, सुनील कुमार, विशाल आजाद, परवेज खान, निमित शर्मा, सुभाष जोशी, आलोक शील, विश्वजीत, हिमांशु चंदोला, विजय डे, रचित विश्वास, अंजू भुîóी, अंकित सिंह, राजन राठौर, संजय ठुकराल, शाहखान राजशाही, सुरेश शर्मा, राजू कोली, विपिन जल्होत्रा, रेनू अधिकारी, किरन राठौर, हरेंद्र सिंह लाडी, अभिषेक तिवारी, श्वेता मिश्रा, रीना जग्गा सहित तमाम भाजपाई मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *