Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

तमंचा व स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

काशीपुर। नशे व अवैध असलहों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत कुण्डा पुलिस ने अलग अलग स्थानों से तमंचा और स्मैक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मोहन चंद पांडे के निर्देश पर एसआई जगत भंडारी ने पुलिस टीम के साथ ढैला पुल के समीप संदिग्ध अवस्था में खड़े युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना नाम पता अल्ली खां निवासी साजिद पुत्र खालिद बताया। उसके कब्जे से 5ग्राम स्मैक बरामद हुई जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 10हजार रूपए बतायी जा रही है। एसआई प्रदीप शर्मा ने चेकिंग के दौरान कुण्डा हरियावाला मार्ग पर भाग रहे अली हसन उर्फ अरमान पुत्र अब्दुल हमीद को दबोचा। उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *