August 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर में मोदी की जनसभा 28 मार्च को

रूद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रूद्रपुर में 28 मार्च को विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। जानकारी देते हुए लोकसभा चुनाव प्रभारी ललित मिगलानी ने बताया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28मार्च को प्रातः 11 बजे किच्छा बाईपास रोड स्थित मोदी ग्राउण्ड में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। मिगलानी ने कहा पीएम मोदी की जनसभा को सफल बनाने के लिए जोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं। मोदी की जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि यह जनसभा ऐतिहासिक होगी। इसमें जनपद सहित प्रदेश भर से पार्टी कार्यकर्ता और आम जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुनने के पहुंचेगी। जनसभा में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के अलावा भाजपा के कई दिग्गज भी मौजूद रहेंगे। इधर भााजपा प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट ने रैली की तैयारियों को लेकर पार्टी के नेताओं के साथ बैठक कर विचार विमर्श किया। इस दौरान मोदी की रैली को लेकर जिम्मेदारियां भी सौंपीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *