Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नशे के कारोबार के खिलाफ कोतवाली गेट पर किया प्रदर्शन

किच्छा। पुरानी गल्ला मण्डी में नशे बढ़ते कारोबार से नाराज वार्डवासियों ने सभासद पति जगरूप सिंह गोल्डी के नेतृत्व में कोतवाली गेट पर प्रदर्शन करते हुए कार्रवाही की मांग की। प्रदर्शन के दौरान वार्डवासियों ने कहा किउनके वार्ड में नशे के कारोबारी जमकर कच्ची शराब, स्मैक सहित अन्य नशीले पदार्थों को खुलेआम बेंच रहे हैं। इनका विरोध करने पर यह लोग लड़ने पर उतारू हो जाते हैं। वार्ड सभासद पति जगरूप सिंह गोल्डी ने कहा कि पुलिस से कई बार शिकायत किये जाने पर कोई कार्रवाई नही हुई जिससे लोगों में आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने कार्रवाई नही की तो आंदोलन उग्र किया जायेगा। प्रदर्शन करने के बाद सभी पुरानी गल्ला मण्डी पहुंचे जहां सभी वार्डवासियों ने आपसी सहमति से 21 लोगों की टीम गठित कर नशे के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय लिया। इस दौरान तमाम मोहल्लेवासी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *