Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्काउट छात्रों का हुआ राज्यपाल पुरस्कार के लिए चयन

रुद्रपुर। जनता इण्टर कॉलेज का तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर आदर्श राजकीय बालिका इंटर कालेज पन्तनगर में हुआ जिसमें विद्यालय के 11स्काउट छात्रों का चयन राज्यपाल पुरस्कार के लिए हुआ। जनता इण्टर कॉलेज में स्काउट के तृतीय सोपान प्रमाण पत्र का वितरण किया गया जिसमें छात्रों को प्रमाण पत्र के साथ-साथ राज्यपाल पुरस्कार की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा. सतीश अरोरा ने स्काउट के छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि, विद्यालय का उद्वेश्य छात्रों का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होेने राज्य पुरस्कार के लिए चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान स्काउट के प्रभारी विजय त्रिवेदी,संजय आर्य,ब्रहमस्वरूप गंगवार,भुवन चन्द्र डुंगराकोटी,महेन्द्र कुमार,अनिल गंगवार,दीप पंत,वीरेन्द्र जोशी,अनिल कन्नौजिया आदि शिक्षक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *