Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

रूद्रपुर। दो दिन पूर्व दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से हजारों की नकदी व अन्य सामान बरामद कर लिया जबकि एक आरोपी फरार है। मामले का खुलासा करते हुए एएसपी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि दो दिन पूर्व मलिक कालोनी स्थित सतेंद्र कुमार की एसके इंटरप्राइजेज दुकान से अज्ञात चोरों ने 50हजार की नकदी, एक लैपटॉप, एक मॉनिटर, एक बुफर, कीबोर्ड, माउस, तीन मोबाइल चोरी कर लिये थे। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर टीम गठित की थी। पुलिस ने सर्वेलांस की मदद व आसपास के सीसी टीवी कैमरों की मदद ली जिसके आधार पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जगतपुरा मुखर्जीनगर ट्रांजिट कैंप निवासी संजू ढाली पुत्र स्व- सपन ढाली, जगतपुरा आजादनगर ट्रांजिट कैंप निवासी मनीषकुमार पुत्र मिथलेश को धर दबोचा। दोनों के कब्जे से चोरी का सामान और 30हजार की नकदी बरामद कर ली। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह नशे की पूर्ति के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। उनका तीसरा साथी प्रीत विहार निवासी बाबी खान फरार है। पुलिस उनसे पूछताछ में जुट गयी है। मामले का खुलासा करने वाली टीम में सीओ हिमांशु शाह, कोतवाल कैलाश भट्ट, एसएसआई कमलेश भट्ट, एसआई लाखन सिंह, विनोद जोशी, कां- मनोहर सिंह, दिनेश ध्यानी, कृष्णा नेगी, हरेंद्र, हेमंत जोशी, संतोष रावत, नवीन भट्ट, सुनीता फर्त्याल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *