Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नामांकन के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रूद्रपुर।लोकसभा चुनाव की तैयारियां पुलिस प्रशासन ने पूरी कर ली हैं। नामांकन पत्र खरीदने व नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर को तैयार कर लिया गया है। चप्पे चप्पे पर पुलिस व सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिये गये हैं। नामांकन केंद्र के सुरक्षा प्रभारी का जिम्मा एएसपी देवेंद्र पिंचा को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट मेंनामांकन पत्र खरीदने व दाखिल करने के लिए एक ही द्वार बनाया गया है जिसमें एक प्रत्याशी के साथ सिर्फ चार ही व्यक्ति अंदर जा सकेंगे। किसी भी हालत में अन्य व्यक्ति को नामांकन केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा और जगह जगह चेकिंग की जायेगी। कलेक्ट्रेट परिसर के अन्य सभी गेट बंद कर दिये गये हैं। आज नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गयी है लेकिन अब तक किसी ने भी नामांकन पत्र नहीं खरीदा लेकिन पुलिस प्रशासन चैकन्ना नजर आया। कलेक्ट्रेट परिसर में दो पलाटून पीएसी समेत तमाम जनपदों के थानों की फोर्स और होमगार्ड तैनात कर दिये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *