Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

12बोर की बंदूक के साथ एक दबोचा

हल्द्वानी। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसएसपी द्वारा अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाने के दिये गये निर्देश के अनुपालन में ट्रांसपोर्टनगर पुलिस ने निरीक्षण के दौरान बेलबाबा मंदिर के समीप एक व्यक्ति को 12बोर की बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार चैकी प्रभारी एसआई सुशील कुमार की अगुवाई में पुलिसकर्मी गणेश जोशी, रविन्द्र खाती व विनोद कुमार रामपुर रोड पर गश्त पर थे। इसी दौरान बेलबाबा मंदिर के समीप एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से घूमता दिखायी दिया। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम पता ग्राम देवलचैड़ निवासी गणेश राज पुत्र जीतराम बताया। पुलिस ने उसके पास से 12बोर की सिंगल बैरल बंदूक बरामद की।जब उससे शस्त्र से संबंधित कागजात मांगे तो वह टाल मटोल करने लगा जिस पर पुलिस ने बंदूक कब्जे में लेकर गणेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। चैकी प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि पकड़े गये आरोपी से पूछताछके दौरान पता चला कि यह अवैध बंदूक उसके पास पिछले काफी समय से है तथा जंगल में मजदूरी करता है। उन्होंने बताया कि आरोपी गणेश राज का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *