Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और महिला

काशीपुर। दहेज की बलिवेदी पर एक और बहू परवान चढ़ गई। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया। मृतका के पिता द्वारा मामले की तहरीर स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। ग्राम अमतूली कालाढूंगी जनपद नैनीताल निवासी हेम चंद्र जोशी ने अपनी 25 वर्षीय पुत्री भावना देवी का विवाह वर्ष 2015 की 30 अप्रैल को वैशाली कॉलोनी काशीपुर निवासी योगेश जोशी के साथ धूमधाम से किया। इस दौरान शादी के कुछ दिन तो ठीक-ठाक रहे लेकिन इसके बाद दहेज की खातिर नवविवाहिता को लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। इसी बीच नवविवाहिता ने एक पुत्र को जन्म दिया जो अब 4 वर्ष का है। बताया गया कि स्कूटी तथा नगदी के लिए नवविवाहिता की अक्सर पिटाई होती थी। पानी सर से गुजरने लगा दो पीड़िता ने मायके वालों को बताया। जिस पर पूर्व में दोनों पक्षों के बीच कई बार लड़ाई झगड़े को लेकर समझौता भी हुआ लेकिन ससुराल वालों की आदतों में सुधार नहीं आया। पीड़िता जब पाई पाई को तरस ने लगी तो उसने अभी 10 दिन पूर्व एक प्राइवेट अस्पताल में नौकरी शुरू कर दी।  गत कुछ दिनों से उसे ससुराल वाले बुरी तरह प्रताड़ित कर रहे थे जिससे आजिज आकर उसने जहर खा लिया। हालत नाजुक होने पर परिजनों द्वारा उसे उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय लाया गया लेकिन यहां उसकी हालत को नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने अन्यत्र रेफर कर दिया। बताते हैं कि अस्पताल ले जाते हुए पॉइजनिंग की शिकार विवाहिता ने रास्ते में दम तोड़ दिया। तीन भाई और दो बहनों में मृतका भावना सबसे बड़ी थी। उसके मौत की खबर सुनकर परिजनों पर जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हो। घटना के बाद से दहेज लोभी फरार बताए जा रहे हैं। मामले की तहरीर मृतका के पिता द्वारा संबंधित थाना पुलिस को देकर सास पति तथा एक तथाकथित तांत्रिक महिला के खिलाफ  कार्यवाही की मांग की है।
बेटी ने मां को बताया था प्रताड़ना अब असहनीय
काशीपुर। बेटी की मौत पर जार जार रोती मां को देखकर लोगों की आंखें भर आई। अभागी मां को यकीन ही नहीं हो रहा था कि जिस लाडली को उसने इतने नाजो अंदाज से पाल पोस कर शादी की अब वह दुनिया में नहीं है। बीते 10 फरवरी को भाई के जनेऊ में मायके आई भावना ने मां से दुख साझा करते हुए कहा था कि प्रताड़ना अब असहनीय हो गई है। पता नहीं फिर कभी मिलना हो पाएगा या नहीं। उसने बताया कि रेखा नामक एक तथाकथित तांत्रिक उसके दांपत्य जीवन में जहर घोलने का काम कर रही है। इसी तांत्रिक महिला के इशारे पर उसे पति तथा ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *