Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर। बहल पेपर मिल में काम करने वाले एक बॉयलर ऑपरेटर की डड्ढूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर प ुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मूल रूप से मलपुर खइया छजलेट मुरादाबाद उत्तर प्रदेश तथा हाल सुभाष नगर निवासी अमर सिंह 46 वर्ष पुत्र नौबत सिंह पिछले लगभग 2 वर्ष से यहां अलीगंज रोड स्थित बहल पेपर मिल में प्रथम श्रेणी ब्वॉयलर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। बताया गया कि आज डड्ढूटी के दौरान अचानक श्रमिक की हालत बिगड़ गई। अन्य कर्मियों को जब इसकी भनक लगी उन्होंने बॉयलर ऑपरेटर को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां परीक्षण के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन से हार्ट अटैक मानकर चल रहे हैं। पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर उसने मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पीएम हाउस भेज दिया। घटना से परिजनों में शाोक की लहर दौड़ गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *