Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

न्यायालय कर्मियों के घरों से चोरों ने उड़ाया माल

रूद्रपुर।दो न्यायालयकर्मियों के घर पर चोरों ने धावा बोलकर जेवरात समेत हजारों का सामान उड़ा लिया। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर लिये। दर्ज रिपोर्ट में वार्ड 5 खेड़ा पुरानी जजी निवासी अनोज सिंह ने बताया कि वह जिला जजी में कार्यरत है। गत दिवस पड़ोसियों ने सूचना दी कि घर के ताले टूटे हुए हैं। जब घर पहुंचा तो देखा कि सामान अस्तव्यस्त था और चोरों ने 5हजार की नकदी, कपडेघ्, घड़ी और लगभग 17ग्राम सोने की चेन उड़ा ली। वहीं किरन बिष्ट ने बताया कि वह न्यायालय में कार्यरत है। सूचना मिलने पर जब घर पहुंची तो ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा हुआ था। घर से 5200 की नकदी, कपड़े व अन्य सामान गायब था। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *